मनोरंजन
*✍️IRCTC के जरिए कीजिए नए साल पर रामायण यात्रा,इतना सस्ता मे है प्लान पढ़े पूरी खबर….!!!*

RGHNEWS नई दिल्लीः नए साल के मौके पर आप धार्मिक पर्यटन कर सकते हैं. देश की सबसे बड़ी रेलवे कंपनी नागरिकों को नए साल के मौके पर कई जगहों की धार्मिक यात्रा करवाने जा रहा है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) नए साल में देश के श्रीरामपथ गमन, मल्लिकार्जुन और गंगासागर समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने जा रहा है. आईआरसीटीसी ने कहा है कि इस पैकेज का नाम रामायण यात्रा होगा.
इंदौर से शुरू होगी यात्रा
यह यात्रा इंदौर से शुरू होगी और यात्रियों को अयोध्या व चित्रकूट तक की यात्रा कराई जाएगी.
इस पैकेज में यात्री थर्ड एसी से लेकर के स्लीपर क्लास में सफर कर सकते हैं. यात्रा 26 फरवरी से शुरू होगी और 3 मार्च को समाप्त होगी. पांच साल से नीचे के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा. हालांकि पांच साल से ऊपर के बच्चे का पूरा टिकट लगेगा.
Follow Us