*✍️SBI YONO यूजर्स के लिए खुशखबरी! शुरू होने जा रहा है स्पेशल ऑफर 20 फीसदी तक मिलेगा कैशबैक, जाने किस आइटम पर कितना कैशबैक….*

OYO से होटल बुकिंग पर 50% तक की छूट,
RGHNEWS अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक नया ऑफर शुरू करने जा रहा है. 4 से 7 फरवरी तक चलने वाले Super Saving Days में SBI YONO से पेमेंट करने पर ग्राहकों को Cashback का फायदा भी मिलेगा और वो भी 20 फीसदी तक.
किस आइटम पर कितना कैशबैक
SBI YONO के जरिए सुपर सेविंग डेज़ में OYO से होटल बुकिंग पर 50% तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है. वहीं Yatra.com के साथ फ्लाइट बुकिंग पर 10% की छूट ग्राहकों को मिलेगी. टेबलेट, घड़ियों और सैमसंग मोबाइल पर 15 फीसदी की छूट का ऑफर है. YONO के यूजर्स को Pepperfry से फर्नीचर खरीदने पर और अमेज़न पर चुनिंदा श्रेणियों में शॉपिंग पर 20 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा.एसबीआई के मुताबिक YONO के 34.5 मिलियन यूजर हैं जिन्हें इस Shopping Carnival का फायदा मिलेगा. युवाओं में वेलेंटाइन वीक का काफी क्रेज होता है. ऐसे में शॉपिंग करने वाले युवाओं के लिए एसबीआई YONO का ये ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.