मनोरंजन

*✍️प्यार में पागल जवान खेला खूनी खेल… पहले प्रेमिका कांस्टेबल को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी मार ली गोली… पढ़ें पूरी खबर विस्तार से….!!!*

RGHNEWS अमरोहा प्यार में तकरार इस कदर बढ़ी कि कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका लेडी कांस्टेबल को पहले सीने में गोली मारी….और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना यूपी के गजरौला जिले के सैदनगली इलाके की है। जहां पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी के सीने में गोली मारी। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गयी।

घटना गजरौला की अवंतिका नगर कॉलोनी की है। कॉलोनी में रामपुर में तैनात पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह का मकान है। इस मकान में मुजफ्फरनगर जिले के तितावी गांव की मूल निवासी मेघा चौधरी किराये पर रहती थी। मेघा की तैनाती गजरौला थाने में थी। इसी मकान में एक अन्य महिला सिपाही प्रिया भी रहती है लेकिन दोनों के कमरे अलग-अलग हैं। प्रिया ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर गजरौला थाने के इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को वारदात की जानकारी दी।

गोली मारने से पहले मनोज की मेघा से हुई थी नोकझोंक

महिला सिपाही मेघा चौधरी के किराये के कमरे पर पहुंचे सिपाही मनोज की किसी बात को लेकर मेघा से नोकझोंक हुई थी। मनोज आवेश में आकर तेज आवाज में बोल रहा था। यह जानकारी पुलिस ने इसी भवन में दूसरे कमरे में रहने वाली सिपाही प्रिया के हवाले से दी। तेज आवाज में बोलने और फिर गोली चलने की आवाज सुनकर ही प्रिया मेघा के कमरे की ओर दौड़ी तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। ऊपर की मंजिल पर रहने वालीं मकान मालिक की पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर सुधा रानी भी गोली की आवाज सुनकर नीचे पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि मेघा के सीने पर दायीं ओर गोली लगी थी, जबकि मनोज के सीने पर बाईं तरफ

एक तरफा प्रेम का परिणाम तो नहीं वारदात

वारदात के पीछे प्रेमप्रसंग की चर्चा को लेकर जांच में जुटी पुलिस यह भी भांपने में लगी है कि कहीं मामला एकतरफा प्रेम का तो नहीं है। 2018 बैच के इन दोनों सिपाहियों की कुछ समय पहले आदमपुर थाने में साथ  तैनाती रही थी। चर्चा है कि दोनों में नजदीकी पैदा हुई थी लेकिन बाद में किसी बात पर दूरी बढ़ गई थी। हालांकि प्रेमप्रसंग की बात पर अभी कोई अफसर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button