मनोरंजन
*✍️भाई की लड़ाई का बदला लेने के लिए 13 साल के बच्चे ने 12 साल के बच्चे का किया हत्या…*

RGHNEWS सूरत के पांडेसरा इलाके में 12 वर्षीय बच्चे की लाश भेस्तान की झाड़ियों में मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस को लाश के पास मजबूत लकड़ी का डंडा मिला. मरने वाले 12 वर्षीय बच्चे की हत्या एक 13 वर्षीय बच्चे द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ है. मृतक बच्चे की लड़ाई आरोपी बच्चे के 8 साल के भाई के साथ हुई थी जहां अपशब्दों का प्रयोग हुआ. आरोपी बच्चे ने इसी का बदला लेने की लिए सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी को पकड़ लिया गया है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Follow Us