*✍️अस्पताल के आईसीयू मे भर्ती युवती के साथ गैंगरेप,अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप..*

RGHNEWS हरियाणा के पानीपत जिले में एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबकि, मतलौडा के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी को असंध रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था. मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को पेट संबंधी बीमारी है. 25 जनवरी की रात को अस्पताल के दो कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती युवती के साथ गैंगरेप किया. युवती के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुली.परिजनों ने युवती के वार्ड से भाग रहे दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया. रेप की बात सामने आने पर परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी. हांलाकि आरोपी मौका पाकर भाग निकले. जबकि एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है. युवती के पिता ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में शिकायत की. पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया.