मनोरंजन

*✍️पति ने पत्नी को मारी 14 गोलियां और खुद भी की आत्महत्या,गवाह बनी 6 साल की बेटी,जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियोज पोस्ट करना एक महिला को इस कदर भारी पड़ गया कि देखते ही देखते उसका पूरा परिवार उजड़ गया. मामला ब्राजील का है. खबर के मुताबिक टिकटॉक पर सेक्सी वीडियो पोस्ट करने वाली 35 वर्षीय इलियाने फेरेरा सिओलीन  की उसके पति ने गोलीमारकर हत्या कर दी. इस वारदात से पहले दोनों के बीच टिकटॉक पर किए गए पोस्ट को लेकर काफी बहस भी हुई थी. जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी 6 साल की बेटी के सामने ही पत्नी को एक के बाद एक 14 गोलियां मारीं, इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. बच्ची फिलहाल दंपति के रिश्तेदारों के पास है.
पुलिस को दोनों के शव उनके घर के पीछे बरामदे में मिले हैं. पुलिस को इलियाने के शरीर पर गोलियों के 14 घाव मिले, जबकि उसके पति के सिर पर एक गोली का निशान मिला,बता दें कि सोशल मीडिया पर इलियाने के लाखों फॉलोअर्स हैं. वह टिकटॉक पर अपने सेक्सी फोटोज और वीडियोज डाला करती थी जिससे उसका पति काफी नाराज था. दोनों के बीच पहले भी कहासुनी होती थी लेकिन 24 जनवरी को एक पारिवारिक पार्टी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई बंदूक और कई गोलियां बरामद कर ली हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button