मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 19 जून 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और आईएएस एसोसिएशन के सचिव श्री प्रसन्ना आर. मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button