Kisan Drone: ड्रोन से फसलों पर कराएं खाद और कीटनाशक का छिड़काव, सरकार दे रही 50% सब्सिडी

Kisan Drone: केंद्र और राज्य सरकारें खेती-किसानी में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही हैं ताकि किसानों की मेहनत और लागत में कमी आए और उनकी आय में बढ़ोतरी हो. ड्रोन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने एक योजनाएं चलाई है- ड्रोन से कीटनाशी छिड़काव योजना. इसके तहत किसानों को ड्रोन से छिड़काव पर प्रति एकड़ 50 फीसदी अधिकतम 240 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
अधिकतम कितना मिलेगा अनुदान
BAMETI के मुताबिक, पौधा संरक्षण कृषि विभाग के द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर ड्रोन से कीटनाशी छिड़काव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. ड्रोन से छिड़काव पर प्रति एकड़ 50 फीसदी अधिकतम 240 रुपये अनुदान देय होगा. एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ के लिए अनुदान देय होगा. ड्रोन से किसानों को कीटनाशी छिड़काव के लिए राज्य स्तर से 4 ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया गया है.
Read more : BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में 600 से भी अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
ड्रोन से छिड़काव के फायदे
Kisan Drone किसान पारंपरिक तरीके से अभी कीटनाशक का छिड़काव करते हैं. खुद से कीटनाशक का छिड़काव करने से इसके दुष्प्रभाव की जानकारी नहीं होती. इससे पानी, मेहनत और पैसे की भी बर्बादी होती है. ड्रोन (Drone) के इस्तेमाल से कीटनाशक के छिड़काव से किसानों की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा. एक एकड़ में महज 8 से 10 लीटर पानी में कीटनाशक के छिड़काव का काम हो जाएगा. इस काम को पूरा करने में 8 से 10 मिनट लगेंगे.