Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे पति-पत्नी ने किया सुसाइड, जाने वजह – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे पति-पत्नी ने किया सुसाइड, जाने वजह

Cg News छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच बहुत प्रेम था। इसलिए वो जुदाई सहन नहीं कर पाई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पति बिसाहू सिंह (28) ने किटनाशक जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी, तो पड़ोसी मामा जहर खाने की बात बताई। परिजन उसे निजी वाहन से चिल्फी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Read more : waiving farm loans up to Rs 2 lakh: किसानों के दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण हो सकते हैं माफ

पति-पत्नी दोनों की मौत

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बिसाहू की मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बैसाखीन बाई (26) सदमे में आ गई। उसने घर के मयार से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस तरह पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। इनका 6 साल का बेटा भी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Cg News एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि बिसाहू ने किस वजह से जहर खाया है, इसका पता नहीं सका है। सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

Related Articles

Back to top button