Cg News: शहीद जवान को मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: शहीद जवान को मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Cg News छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं जवानों ने शनिवार को मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था।

CM साय ने कहा कि जब से हमारी सरकारी प्रदेश में आई है, जवानों ने अब तक 137 नक्सलियों को मार गिराया है। बड़ी तादाद में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके अलावा कई माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई है। साय ने कहा कि हम नक्सलवाद को जड़ से खत्म करके रहेंगे।

Read more : गंगा नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 6 लोग लापता

जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया

Cg News बता दें कि एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितीश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया गया।

Related Articles

Back to top button