Cg News: बलौदाबाजार आगजनी मामले पर CM विष्णु देव साय नाराज, कह दी ये बात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बलौदाबाजार आगजनी मामले पर CM विष्णु देव साय नाराज, कह दी ये बात

Cg News बलौदाबाजार: पिछले दिनों सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन और घेराव की बाद मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। भीड़ में शामिल लोगों ने न सिर्फ पुलिकर्मियों से बदसलूकी की बल्कि पास ही मौजूद कलेक्टर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। (CG government’s action on Balodabazar violence and arson) बेकाबू भीड़ का तांडव जारी रहा और करीब 100 की संख्या में दोपहिया-चारपहिया को भी फूंक दिया गया। इस पूरे मामले की गूँज देश-प्रदेश में सुनी गई।

इस घटना को लेकर पुलिस पर इंटेलिजेंस फैल्यर के भी आरोप लगे। कांग्रेस का दावा था कि मौजूदा भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गई हैं। हालाँकि मामले में कई बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। जिले के कलेक्टर और एसपी को जिले से हटाते हुए उन्हें निलंबित भी कर दिया गया और जाँच के लिए टीम का भी गठन किया गया।

Read more : Double Ismart: ‘डबल इस्मार्ट’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Cg News बहरहाल इस पूरे मसले पर अब प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि, कानून को हाथ में लेने वालों के ऊपर कार्रवाई होगी। (CG government’s action on Balodabazar violence and arson) हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है लेकिन कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए यह बर्दाश्त नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button