Raigarh News: हेलमेट पहनना है जरूरी” : पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए चालकों को दिए समझाइश और किये हेलमेट का वितरण
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने यातायात पुलिस रायगढ़ कर रही चालानी कार्रवाई के साथ हेलमेट का वितरण

Raigarh News *14 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए वाहन चालकों पर ₹500 चालानी कार्यवाही कर उन्हें नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया जा रहा है लगातार जारी इस अभियान में आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल भी शामिल हुए ।

Raigarh News उन्होंने छातामुड़ा चौंक पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही किये गये वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करने की समझाइश देते हुए आगे हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश दिए और बताये कि आगे बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर फिर भी चालानी कार्यवाही होगी । हेलमेट वितरण के पश्चात उन्होंने शहर के चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, इस दौरान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज भी मौजूद रहे ।



