Cg News:छत्तीसगढ़ के इस जिले मे यात्रियों से भरी बस का टायर हुआ ब्लास्ट,दो लोगो की मौत,20 से अधिक घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:छत्तीसगढ़ के इस जिले मे यात्रियों से भरी बस का टायर हुआ ब्लास्ट,दो लोगो की मौत,20 से अधिक घायल

Cg News कोंडागांव14 जून 2024। कोंडागांव से एक बड़ी खबर आ रही है। यात्रियों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गया। घटना कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 की बतायी रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार में बस का टायर अचानक से ब्लास्ट हो गया। फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआटगांव की घटना बतायी जा रही है।

टायर फटने के साथ ही बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 25 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में बस के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हुई है। बस महेंद्र ट्रेवल्स की बतायी जा रही है।

Read more : Newborn found in toilet: अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

Cg News इधर घटना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button