Ajit Doval: तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने अजीत डोभाल – RGH NEWS
देश

Ajit Doval: तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने अजीत डोभाल

Ajit Doval  नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले ली है और देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। सरकार बनते हु मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए एक्टिव हो गई है। मोदी सरकार ने बीती शाम देश के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के नाम पर मुहर लगा दी है। अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है। अजीत डोभाल पीएम मोदी के कार्यकाल के अंत तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर रहेंगे।

2014 से पद संभाल रहे डोभाल
अजीत डोभाल को पहली बार 20 मई 2014 को देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। तब से डोभाल इस पद को संभाल रहे हैं। 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को कूटनीतिक सोच और काउंटर टेरेरिज्म का विशेषज्ञ माना जाता है। उनसे पहले शिवशंकर मेनन देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।

Read more : Cg News : छत्तीसगढ़ मे राजधानी समेत इन इलाकों में छाए बादल, हो सकती है भारी बारिश

पीके मिश्रा बने पीएम के प्रधान सचिव
Ajit Doval : इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यालय में की गई है। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें वरीयता तालिका में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। पीके मिश्रा का कार्यकाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पूरा होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button