Liquor Price Hike: फिर बढ़े देसी-अंग्रेजी और बीयर के दाम, जानें क्या है नया रेट
Liquor Price Hike:नई दिल्ली: शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अब शराब के दामों में इजाफा हुआ है। दरअसल, हरियाणा में बुधवार को नई शराब नीति लागू की गई है। जिसके चलते प्रदेश में शराब की कीमतों पर वृद्धि हुई हे। देसी शराब की बोतल पर पांच रुपये और बीयर के लिए 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसी तरह अंग्रेजी और विदेशी शराब पर भी पहले के मुकाबले पांच प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।
वहीं होल सेल से जिस रेट पर ठेकेदार को विदेशी शराब मिलेगी, उस पर 20 प्रतिशत लाभ मानकर उस शराब की बिक्री होगी। पहले होटलों में लाइसैंसी बार चलाने वाले संचालकों को अपने आसपास के 2 शराब ठेकों से शराब लेने का नियम था। इस बार सरकार ने पॉलिसी में बदलाव करते हुए होटल संचालकों को एक और विकल्प दिया है। वह अब आसपास के 3 ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे।
Read more : Cg News: 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
सरकार ने पॉलिसी में किया बदलाव
Liquor Price Hike आपको बता दें कि कई बार ठेकेदारों की मनमानी चलती थी और मनमर्जी के रेट लगाने के भी शिकायते थी। दोनों ठेकेदार अपने रेट तय कर लेते थे और होटल संचालकों की मजबूरी थी कि किसी तीसरे से शराब नहीं खरीद सकते थे। इसी के चलते इस बार सरकार ने पॉलिसी में बदलाव करते हुए होटल संचालकों को एक और विकल्प दिया है। वह अब आसपास के तीन ठेकों में से किसी से भी शराब खरीद सकेंगे।



