छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश की चेतावनी

Cg News छत्तीसगढ़ के सुकमा के बाद बीजापुर में मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी, एक-दो दिन में बस्तर के शेष हिस्से में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले 2 दिन हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। वहीं बिलासपुर में बुधवार शाम 40 मिनट की बारिश से कई इलाकों में घरों और सड़कों पर जल भराव हो गया।

Read more : Fire Break: आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, मच हड़कंप

Cg News मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो 2 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं रायपुर जिले के एक दो जगहों पर आज बारिश होगी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। बालोद, राजनांदगांव के अलावा बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button