Cg News: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में गिर सकती है आकाशीय बिजली – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में गिर सकती है आकाशीय बिजली

Cg News छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मानसून की एंट्री हो गई है। इसका असर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है। बिलासपुर में बुधवार को तेज हवाओं के बाद मौसम का मिजाज बदला और फिर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने आज बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं बीजापुर में उसूर ब्लॉक के आवापल्ली इलाके में गाज गिरने से पेड़ के नीचे बैठे 7 मवेशियों की मौत हो गई है।

8 जून को मानसून सुकमा पहुंचा था, लेकिन पिछले 4 दिनों से ये आगे नहीं बढ़ा था। मौसम विभाग के अनुसार इसकी रफ्तार कम पड़ी है लेकिन अब लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले 3 से 4 दिनों में ये रायपुर पहुंचेगा। गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

Read more : कुवैत की बिल्डिंग में आग, 49 की मौत,मरने वालों में 40 भारतीय

पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया था लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर सामान्य से ऊपर पहुंचने के कारण दिनभर गर्मी महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो तीन दिन राहत की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में भी एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी।

 

कवर्धा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 22.2 नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया। मानसून की देरी से आने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है। रायपुर में पारा 42.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा ।

Cg News वहीं बिलासपुर का पारा 41.8 डिग्री रहा, अंबिकापुर में तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं जगदलपुर में पारा 37.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा 39 से 42 डिग्री के बीच रहा।

Related Articles

Back to top button