Samvida Employees: संविदा कर्मचारियों को निकालेंगे जायेगे नौकरी से,विभाग ने शुरू की प्रक्रिया – RGH NEWS
देश

Samvida Employees: संविदा कर्मचारियों को निकालेंगे जायेगे नौकरी से,विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Samvida Employees बिजनौरः संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कई वादे किए जाते हैं। विभिन्न विभागों में उन्हें नियमित करने के लिए कई फाइलें भी दौड़ती है, लेकिन आदेश जारी होते तक कई बरस निकल जाते हैं, लेकिन नियमितीकरण की सौगात नहीं मिल पाती है। कई बार बात तो उनको नौकरी से निकालने तक की आ जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन के बिजनौर के धामपुर सर्किल के 46 बिजलीघरों पर तैनात 65 एसएसओ को उनकी संविदा नियुक्ति की अवधि खत्म होने के बाद नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अंतर्गत धामपुर सर्किल के 46 बिजलीघरों के लिए संविदा के आधार पर चार सालों के लिए 65 एसएसओ की भर्ती की गई थी। इनकी अवधि अब खत्म हो गई है। इस कारण इन संविदा कर्मचारियों को बिजलीघरों से हटा कर इनके स्थान सेवानिवृत्त सैनिकों को रखा जाएगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इन सभी कर्मचारियों को कई अन्य जगहों पर लाइनमैन बनाकर काम लिया जाएगा, लेकिन अभी तक अधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

Read more : Modi Oath Ceremony: मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे

कर्मचारियों ने कही ये बात
Samvida Employees मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ कई बार बैठक कर चुके हैं। इसमें संविदा कर्मियों ने इसे अपने साथ अन्याय बता आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह 10-12 साल से नौकरी कर रहे है। उनकी सेवा खत्म करने के बाद वह क्या करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button