Cg News: मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के ये सांसद, जाने कौन है प्रबल दावेदार

Cg News रायपुर: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया है, जिसके कई देश के खास मेहमान भी शामिल होंगे। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले अब मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों को फोन आना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और ललन सिंह सहित करीब 40 सांसदों को फोन किया गया है।

बात करें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तो यहां की 40 सीटों में से बीजेपी ने मोदी को 39 सांसद दिए हैं। ऐसे में दोनों राज्य इस बार मोदी से रिटर्न गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्रीय मंत्री बनना तय है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा का भी दावा मजबूत बताया जा रहा है। जातीय समीकरण की मानें तो OBC कोटे में शिवराज सिंह चौहान, SC कोटे से वीरेंद्र खटीक और महेंद्र सिंह सोलंकी, ST वर्ग से फग्गन सिंह कुलस्ते लाइन में हैं। इसके अलावा गजेंद्र पटेल या हिमाद्रि सिंह को भी मौका मिल सकता है।
Read more : Cg News: समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, रायगढ़ सहित इन जिलों में 5 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी
इसी तरह छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग से सांसद विजय बघेल प्रमुख दावेदार हैं, तो कमलेश जांगड़े का नाम भी संभावित चेहरों में शामिल है।
Cg News अब तक किन नेताओं को आए फोन?
डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)
अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)
सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)
अमित शाह (बीजेपी)
नितिन गडकरी (बीजेपी)
राजनाथ सिंह (बीजेपी)
एच डी कुमारस्वामी (जेडीएस)
चिराग पासवान (एलजेपी-आर)
जयंत चौधरी (आरएलडी)
अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
पीयूष गोयल (बीजेपी)
रामनाथ ठाकुर (JDU)
मोहन नायडू (TDP)
जीतनराम मांझी (हम)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP)



