*✍️परंपरागत रीति रिवाजों के साथ एक परिवार ने अपने दुधमुंहे बच्चे की शादी कुतिया से करायी,जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS भुवनेश्वर. सुनने में यह अजीब लगे पर घटना सौ फीसदी सही है. एक परिवार ने अपने दुधमुंहे बच्चे की शादी कुतिया से करायी, वो भी चुपचाप नहीं, समारोह आयोजित करके. परंपरागत शादियों की तरह इसकी रस्म अदायगी हुई और पूरे प्रोग्राम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई. यह हुआ ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में और दिन के उजाले में.
आदिवासी परंपरा के तहत आयोजन
मयूरभंज जिले के आदिवासियों में एक खास प्रथा अभी भी चलन में है. जब किसी बच्चे के सात महीने के अंदर दांत निकलते हैं और दो दांत ऊपर नीचे दिखते हैं तो इसे बड़ा अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि बच्चे की शादी कुतिया के करा दी जाए तो संकट को टाला जा सकता है. जिले के सुक्रूली प्रखंड के गम्भरिया गांव में जब एक बच्चे के ऐसे ही दांत निकले तो उसके परिजनों ने कुतिया से शादी की रस्म विधि-विधान से पूरी करायी. बच्चे के पिता ने कहा- “हमने अपनी परंपरा के तहत अनहोनी से बचने के लिए अपने बेटे की कुतिया से शादी करायी. हमारे समाज की यह पुरानी परंपरा है और हमें इसका पालन करना चाहिए”.