मनोरंजन

*✍️छोटी-सी लौंग के फायदे कई हैं. यह साधारण से सर्दी-जुकाम से लेकर दांतों में दर्द आदि में भी फायदा पहुंचाती है, जाने इसके 4 फायदे…*

RGHNEWS लौंग का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इस छोटी सी लौंग से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है. साधारण से सर्दी-जुकाम से लेकर दांतों में दर्द और अपच आदि होने पर भी लौंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍व पाए जाते हैं, जो सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं.

जानिए लौंग के फायदे-

दांत के दर्द में देगी फायदा
लौंग का सबसे अहम फायदा है कि लौंग दांतों के दर्द को कुछ मिनटों में ही दूर कर देती है. पांच लौंग एक गिलास पानी में उबाल कर इससे तीन बार कुल्ला करने से दर्द में आराम मिलता है. ज्‍यादातर टूथपेस्ट में लौंग का इस्‍तेमाल किया जाता है.

अपच की समस्‍या में दिलाएगी आराम
मसाले के रूप में लौंग का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं. इसलिए छोटी-मोटी बीमारियां इससे दूर होती हैं. लौंग अपच, उल्टी गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं में भी आराम दिलाने में मददगार हो सकती है.

स्किन की समस्‍याओं को करेगी दूर
लौंग और इसके तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिससे फंगल संक्रमण, कटने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

ब्लैकहेड्स से मिलेगा छुटकारा
अगर आप त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासों, ब्लैकहेड्स से परशान हैं तो आप इसको अपने फेसपैक में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. मगर इसको सीधे त्वचा पर न लगाएं वरना नुकसान पहुंच सकता है.

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. हम इनकी पुष्टि नहीं करते है आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करे और सलाह ले

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button