Share Market: 2% से ज्यादा चढ़ा शेयर बाजार,निफ्टी में भी 500 अंक से ज्यादा की बढ़त

Share Market : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज यानी 5 जून को सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल बाजार में 4000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 8% की तेजी है। M&M का शेयर भी 6% चढ़ा है। नेस्ले, एशियन पेंट और आईटीसी के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी है। गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड और LT है। इनमें 1% की गिरावट है।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे अंधड़-बारिश की चेतावनी
FMCG इंडेक्स 5% से ज्यादा चढ़ा
आज के कारोबार में FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का FMCG इंडेक्स 5% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो में 4% से ज्यादा की तेजी है। फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं आईटी, मीडिया, मेटल करीब 2% ऊपर है।
कल 4,389 अंक टूटा था सेंसेक्स
लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन कल यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था।
Share Market सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही। LT, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे थे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74% की तेजी रही थी।


