RGHNEWS ब्रेकिंग:- TikTok और UC Browser समेत 59 चाइनीज एप्स को झटका…हमेशा के लिए हुए बैन…!!!*

RGHNEWS भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्स पर स्थायी रूप से बैन लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन एप्स को नोटिस जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, ‘सरकार इन कंपनियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया / स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। इसलिए इन 59 ऐप्स पर अब स्थायी प्रतिबंध है।’
बैन किए थे चाइनीज एप्स
बता दें कि चीन के साथ मुठभेड़ के बाद भारत सरकार ने पिछले साल जून में इन चाइनीज एप्स पर बैन लगाया था। भारत ने कहा था कि इन एप्स से देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा है।
पिछले 6 महीने में बैन हुए 208 और एप्स
बता दें कि पिछले छह महीनों में भारत सरकार 208 अन्य चाइनीज एप्स पर बैन लगा चुकी है। सरकार ने 2 सितंबर को 118 चीनी एप्स पर बैन लगाया और इसके बाद नवंबर में 43 एप्स को ब्लॉक किया था। वहीं, टिकटॉक के प्रवक्ता का कहना है कि हम नोटिस का आंकलन करने के बाद इसका जवाब देंगे। भारत सरकार की ओर से 29 जून 2020 को जारी निर्देशों का पालन करने में टिकटॉक पहली कंपनियों में से एक थी।