कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल आगे,इतने वोटो से सुशील गुप्ता को पछाड़ा
थानेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल जीते
नवीन जिंदल को 72433
सुशील गुप्ता 53900
अभय चौटाला 3600
कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल निर्णायक 21487 वोट की बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर
जीटी बेल्ट में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर शुरुआती मुकाबलों में कांटे की टक्कर के बाद अब भाजपा के नवीन जिंदल निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने 21487 मतों से बढ़त बना ली है। वहीं इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अब तक की मतगणना में नवीन जिंदल को कुल 446460 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे डाक्टर सुशील गुप्ता को कुल 424973 मत मिले हैं।
कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल ने अपने बूथ पर डॉ सुशील गुप्ता को पछाड़ा
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने मोहन नगर स्थित अपने बूथ नंबर 66 पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता से 200 वोट अधिक लिए हैं। नवीन जिंदल को इस बूथ पर 444 वोट मिले तो सुशील गुप्ता 244 वोट मिले हैं। इस बूथ पर अभय चौटाला को महज 13 वोट मिले हैं। जजपा के पाला राम सैनी को दो वोट मिले तो बसपा के दीपक मेहरा को महज छह वोट मिले हैं। वहीं नवीन जिंदल को राज्यमंत्री सुभाष सुधा के महाराणा प्रताप स्कूल में बने बूथ नंबर 129 पर 476 वोट मिले जबकि डॉ सुशील गुप्ता को 252 वोट मिले हैं। यहां अभय चौटाला को महज 10 वोट मिले तो जजपा प्रत्याशी पाला राम सैनी का खाता ही नहीं खुला। बसपा के दीपक मेहरा को यहां तीन वोट मिले।


