रायबरेली से राहुल गांधी ने दर्ज की जीत – RGH NEWS
देश

रायबरेली से राहुल गांधी ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली। आज दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की 44 दिनों की लंबी प्रक्रिया के बाद परिणाम का दिन आ गया है। 4 जून यानी आज साफ हो जाएगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठने जा रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को जबरदस्त बहुमत दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस का दावा है कि वह कम से कम 295 सीटों पर जीत रही है। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

रायबरेली से राहुल गांधी ने दर्ज की जीत

बता दें कि एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दोहरा शतक का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अमित शाह अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती रूझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। देखा जाए तो रूझानों में NDA-INDIA के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट पर आगे चल रहे हैं। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो से वीडी शर्मा भी आगे चल रहे हैं। तो वहीं राजगढ़ से दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। देखा जाए तो एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में कौन आगे-कौन पीछे,देखिये पूरे 11 सीटों का हाल

बता दें कि विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अभी तक शिवराज सिंह 2 लाख 41 हजार से अधिक मतों की लीड ले चुके हैं। बता दें कि एमपी में अभी तक सबसे ज्यादा शिवराज सिंह ही लीड पर चल रहे हैं। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह 347978 वोटों से जीते। यूपी की रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है।

 

Related Articles

Back to top button