Lok Sabha Election Results 2024: NDA और INDIA में कांटे की टक्कर,वाराणसी से PM मोदी पीछे
Lok Sabha Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज नतीजों का दिन है और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक की सबसे बड़ खबर यह है कि पीएम मोदी वाराणसी से पीछे चल रहे हैं। अब तक आए रुझानों के अनुसार कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं तो वहीं बदायूं से आदित्य यादव पीछे हैं। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत पीछे हैं। यही नहीं कांगड़ा लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के ही आनंद शर्मा आगे हैं। अब तक सामने आए रुझानों में एनडीए 180 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि INDIA अलायंस 85 पर ही आगे हैं।
उत्तर प्रदेश में सपा को बड़ी बढ़त
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल रही है। यहां 25 सीटों पर सपा आगे चल रही है। बीजेपी भी उत्तर प्रदेश में 25 सीटों पर आगे है। अयोध्या सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। फिरोजाबाद सीट पर सपा के अक्ष्य आगे हैं। मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल आगे हैं।
Read more : Share Market: शेयर बाजार मे भारी गिरावट,सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, निफ्टी भी पस्त
इलेक्शन कमीशन के अनुसार अजय राय 6000 वोटों से आगे
बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 5257 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 11480 वोट
Lok Sabha Election Results 2024 नतीजों से पहले ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को जबरदस्त बहुमत दे रहे थे। वहीं कांग्रेस का दावा है कि वह कम से कम 295 सीटों पर जीत रही है। धीरे-धीरे राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगेगी। दोपहर बाद तक पता चल जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं या फिर इस बार विपक्षी दलों वाले इंडिया गठबंधन ने सत्तारूढ़ दल के सामने चुनौती खड़ी कर दी।


