अन्य खबर
Share Market: शेयर बाजार मे भारी गिरावट,सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, निफ्टी भी पस्त

Share Market लोकसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती नतीजों में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है. एग्जिट पोल के नतीजों से अलग रुझान आने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती रुझान में एनडीए ने 245 सीट पर बढ़त बनाई हुई है. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2507 अंक (3% से ज्यादा) की तेजी के साथ 76,469 अंक पर और निफ्टी 733 अंक की तेजी के साथ 23,263 अंक पर बंद हुआ. एनडीए की सीटें गिरने की आहट के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट आ रही है.


