देश
रुझानों में INDIA गठबंधन 200 के करीब, फंसता दिख रहा मुकाबला

लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अब 300 सीटों के लिए संघर्ष करती दिख रही है. रुझानों में एनडीए एक वक्त 300 पार कर गया था, मगर अब वह 300 सीटों से नीचे आ गया है. अबतक 508 सीटों के रुझान आ चुके हैं और एनडीए 295 सीटों पर आगे है. इंडिया गठबंधन 190 सीटों पर जोरदार टक्कर देता दिख रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 में आज नतीजों का दिन है. क्या भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा? क्या इंडिया गठबंधन भाजपा के विजयरथ को रोक पाएगा? अब से कुछ देर बाद इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.


