मतगणना की प्रक्रिया शुरू, खोले गए स्ट्रांग रूम के ताले
रायपुर : आज यह तय हो जाएगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आज यह भी तय हो जाएगा कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा और यह भी तय हो जाएगा कि जनता किसे अपना बहुमत देकर अपने क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि चुनता है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और कमोबेश दोपहर 3 बजे तक हर तस्वीर साफ हो जाएगी। ऐसे में हम आपको सभी नतीजे आनलाइन समाचार के माध्यम से दिखाने जा रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ईवीएम मशीनों को मतगणना केंद्र लाया जा रहा है।
Read more : Aaj Ka Rashifal: आज मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना
स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले जा चुके हैं । कुछ ही देर में पोस्टल बैलेट निकाले जाएंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती की बाद पहले चरण की मतगणना होगी। 14 से अधिकतम 21 राउंड में विधानसभा वार मतगणना होगी। आब्जरर्वर मतगणना स्थल पहुंच चुके हैं। 7 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंच चुके हैं।


