IAS Daughter Suicide : IAS की बेटी ने की आत्महत्या.. बिल्डिंग के 10वीं मंजिल से लगा दी छलांग
IAS Daughter Suicide मुंबई : महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसर दंपत्ति विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की 27 साल की बेटी लिपि ने ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली हैं। यह पूरा घटनाक्रम मुंबई के नरीमन प्वाइंट इलाके का हैं। पुलिस ने लिपि की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया हैं।

बताया जा रहा हैं कि लिपि ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जो पुलिस के कब्जे में है। लिपि ने कथित तौर अपने इस कदम के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया हैं।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, जाने वजह
IAS Daughter Suicide मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि विकास चंद्र रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (27) ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



