Car Accident: चलती कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर हुई चार लोगों की मौत,जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
देश

Car Accident: चलती कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर हुई चार लोगों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Car Accident लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। यह घटना रविवार रात गंगनहर पटरी रोड पर हुई है। सपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को हादसे जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार रात हुई घटना
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि, रविवार रात करीब 9:40 बजे पीसीआर पर मेरठ के थाना जानी इलाके में गंगनहर पटरी रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। एएसपी ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। आग बुझाने के बाद कार में चार लोगों के शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि कार में तीन बड़े व्यक्ति व एक छोटा बच्चा था। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ मे लोगो को मिली गर्मी से राहत,आज फिर इन जिलों में हो सकती है बारिश

जांच में जुटी पुलिस
Car Accident : एएसपी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार दिल्ली के गांव प्रहलादपुर बांगर निवासी सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश के नाम पर पंजीकृत है। फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट होने से कार में आग लगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button