Jio App: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ‘जियो फाइनेंस’ ऐप, इन एप्प्स को देगा टक्कर!
Jio App नई दिल्ली। वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को ‘जियो फाइनेंस ऐप’ का प्रायोगिक संस्करण शुरू किये जाने की घोषणा की। इस पहल का मकसद हर वर्ग के लोगों के लिए एक ही मंच पर वित्त से संबंधित उत्पादों को उपलब्ध कराना और वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, किफायती और सहज बनाना है।
Read more : Cg News: खुद को IAS बताकर दो सब इंस्पेक्टर ने लड़की के साथ किया ये काम, जानकार उड़ जायेगे होश
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बयान में कहा कि यह ऐप डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) लेनदेन, बिल निपटान, बीमा सलाह को सहजता से एक साथ लाता है। साथ ही एक उपयोगकर्ता को सहज तरीके से विभिन्न खातों और बचत को देखने की सुविधा प्रदान करता है। बयान के अनुसार, भविष्य में ऐप के जरिये कर्ज की सुविधा, म्यूचुअल फंड निवेश पर कर्ज और आवास ऋण की जरूरतें भी पूरी होंगी। यह ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसकी मुख्य विशेषताओं में ‘जियो पेमेंट्स बैंक अकाउंट’ सुविधा के साथ तत्काल डिजिटल खाता खोलना और सुव्यवस्थित बैंक प्रबंधन शामिल हैं।
Jio App ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए, ‘जियो फाइनेंस’ बीटा यानी पायलट आधार पर शुरू किया गया है। इसके तहत इसमें सुधार के लिए उपयोगकर्ता से सुझाव लिये जाएंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य ऋण, निवेश, बीमा, भुगतान और लेनदेन जैसी व्यापक पेशकशों के साथ हर वर्ग के लोगों के लिए एक ही मंच पर वित्त से संबंधित हर चीज को सरल बनाना और वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, किफायती और सहज बनाना है।’’