देश

Jammu News: तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी,21 की मौत, 69 घायल,प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

Jammu News जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 69 लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया
Jammu News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button