देश
Remal landfall: तूफान रेमल का लैंडफॉल शुरू,130 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Remal landfall बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात रेमल तूफान में बदल गया है। IMD के वैज्ञानिक सोमनाथ दत्ता ने 8:50 पर बताया था कि पिछले 6 घंटे में रेमल 13 किमी/घंटा की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर बढ़ा है।
बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में इसके लैंडफॉल (तट से टकराने) की प्रक्रिया रात करीब 9 बजे शुरू हो गई है। यह अगले 4 घंटे तक जारी रहेगी।
Remal landfall रविवार रात 12 बजे के बाद यह तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में सागर आइलैंड और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच लैंडफॉल करेगा। इस दौरान करीब 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



