IPL 2024: हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट,IPL फाइनल का सबसे छोटा स्कोर बनाया

IPL 2024: पूरे IPL सीजन में 6 पार 200 का स्कोर पार कर चुकी हैदराबाद फाइनल में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 3 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
सुनील नरेन 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहबाज अहमद ने पैट कमिंस के हाथों कैच कराया।
इससे पहले, चेन्नई के चेपक स्टेडियम में रविवार को कोलकाता को 114 का आसान टारगेट मिला है। यह IPL के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है, इससे पहले, 2017 के सीजन में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में 129 रन का स्कोर बनाया था।
हैदराबाद ने कोलकाता से टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। क्वालिफायर-1 की तरह ही कोलकाता के पेसर्स ने शुरुआत में ही हैदराबाद के बल्लेबाजों को बैकफुट पर ला दिया।
IPL 2024 स्टार्क (2 विकेट) ने पहले ही ओवर से ब्रेक थ्रू दिलाया। कोलकाता ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और 5 ने विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन ऐडन मार्करम (20 रन) बनाए।



