Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने पत्नी से लिया तलाक…मुआवजे के तौर पर देनी पड़ी 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी?

Hardik Pandya मुंबई: पिछले दो दिन से मीडिया में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक की तलाक की खबरें सुर्खियों में है। कल तक कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्तों अब खटास आ चुकी है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब खबरें आ रही है कि दोनों का तलाक हो चुका है और पत्नी नताशा ने हार्दिक पांड्या की 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है।
बता दें कि हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम हटा लिया है साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ अपनी सभी फोटोज को डिलीट कर दी हैं। सिर्फ वही तस्वीरें रखी हैं जिनके साथ उनका बेटा भी साथ में है। वहीं वह इस बार पूरे IPL 2024 में नज़र नहीं आईं। इसके बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है और तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही इनके तलाक के कारणों का पता चला है।
Hardik Pandya हार्दिक और नताशा उन कपल में से एक हैं जिनके इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और शादी से पहले ही एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थी। सबसे खास बात तो ये थी कि जब इस कपल ने शादी की तो उनके बच्चे ने भी साथ में अपने पेरेंट्स की शादी अटेंड की। जहां नताशा और हार्दिक की जोड़ी की लोग तारीफ करते थे, वहीं अब गॉसिप के गलियारों में खबर है कि जल्द ही ये कपल अलग होने वाले हैं।



