Road Accident News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से करीब 20 फीट हवा में उछला युवक – RGH NEWS
देश

Road Accident News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से करीब 20 फीट हवा में उछला युवक

Road Accident News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना एक कार एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जब कार स्पीड से आ रही थी तक युवक पैदल सड़क पार कर रहा था। जिसके बाद कार की टक्कर से युवक करीब 20 फीट हवा में उछल गया और उसे गंभीर चोंटे आई है।

Road Accident News : मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना का फुटेज CCTV में कैद हो गया है। इस घटना से लोग सहम से गए हैं। बता दें कि यह घटना कौलारी थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

Back to top button