*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- चिराईपानी मे फांसी पर जो लटकी मिली थी लाश,उसमें आया नया मोड़ पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- चिराईपानी मे फांसी पर जो लटकी मिली थी लाश,उसमें आया नया मोड़ पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS चिराईपानी के इंदिराआवास में रहने वाली एक 18 साल की युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल को लेकर युवती की छोटे भाइयों के साथ झगड़ा हो रहा था। इससे नाराज पिता मोबाइल लेकर काम पर चले गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें युवती के फांसी लगाने के बारे में पता चला। हालांकि अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। किरोड़ीमलनगर चिराईपानी लक्ष्मी कुमारी प्रधान (18) ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। घर में युवती के पिता और दो छोटे-भाई थे। मां पहले अलग हो चुकी है, युवती पर ही घर की सारी जिम्मेदारी थी। युवती घर के काम के साथ अपनी पढ़ाई भी कर रही थी। रविवार सुबह मोबाइल को लेकर छोटे भाइयों से उसकी लड़ाई हुई। पिता ने झगड़े को देख मोबाइल लिया और काम पर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button