*✍️PNB बैंक ने बदले नियम... कर ले यह काम नहीं तो पैसों के लेनदेन में होगी परेशानी...!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️PNB बैंक ने बदले नियम… कर ले यह काम नहीं तो पैसों के लेनदेन में होगी परेशानी…!!!*

 

पीएनबी बैंक ने अपने ग्राहकों को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे. इसके बाद ग्राहकों को बैंक से नया कोड और चेकबुक इश्यू करवाना होगा.

अप्रैल से देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक या पीएनबी बैंक कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक पीएनबी एक अप्रैल से अपने ग्राहकों के पुराने आईएफएफसी और एमआईसीआर कोड को बदल रहा है. इसका मतलब यह है कि 31 मार्च के बाद से ये कोड काम करना बंद कर देंगे. ऐसे में पीएनबी ग्राहकों को यदि पैसा ट्रांसफर करना है तो उसके लिए बैंक से नया कोड लेना होगा.

सोशल मीडिया के जरिए बैंक ने दी जानकारी

 

इस बात की जानकारी पीएनबी बैंक ने अपने ग्राहकों को सोशल मीडिया के जरिए दी है. बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे. इसके बाद ग्राहकों को बैंक से नया कोड और चेकबुक इश्यू करवाना होगा. ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802222/ 18001032222 पर फोन कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button