*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- सचिन, लारा, मुरलीधरन और ब्रेट ली जैसे क्रिकेटर रायपुर में खेलेंगे क्रिकेट मैच… देखें कब से कब तक खेला जाएगा मैच...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- सचिन, लारा, मुरलीधरन और ब्रेट ली जैसे क्रिकेटर रायपुर में खेलेंगे क्रिकेट मैच… देखें कब से कब तक खेला जाएगा मैच…!!!*

 

RGHNEWS रायपुर,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सहमति दी है। यह टूर्नामेंट 2 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के आयुक्त प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के रायपुर में आयोजन के सिलसिले में दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी है। इस टूर्नामेंट में इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्टेªलिया, वेस्टइंडीज सहित श्रीलंका की टीम भाग लंेगी, जिसमें क्रिकेट के प्रख्यात पूर्व खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदूलकर, जॉन्टी रोड्स, ब्रेटली, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन जैसे खिलाड़ी होंगे।

ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आईपीएल यूएई में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट के आयोजन से रायपुर कोरोना महामारी के काल में क्रिकेट की मेजबानी करने वाला देश का पहला शहर होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम देश के बड़े और आधुनिक स्टेडियम में से एक है, इसकी दर्शक क्षमता 50 हजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button