*✍️अमित सिंह एवं टीम की बड़ी कार्रवाई अवैध कबाड़ पर कार्यवाही में कबाड़ लोड़ पिकअप वाहन की जप्ती….* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अमित सिंह एवं टीम की बड़ी कार्रवाई अवैध कबाड़ पर कार्यवाही में कबाड़ लोड़ पिकअप वाहन की जप्ती….*

 

*#घरघोड़ा-अवैध कबाड़ पर कार्यवाही*

● *अवैध कबाड़ पर कार्यवाही में कबाड़ लोड़ पिकअप वाहन की जप्ती*…

● *वाहन से 1,080 किलो कबाड़ जप्त, घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही*….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 23/01/2021 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को टाउन भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि धरमजयगढ़ की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से चोरी का समान लाया जा रहा है । सूचना पर सहायक उप निरीक्षक जन्मेजय वर्मा एवं हमराह स्टाफ के साथ कंचनपुर तिराहा पास जाकर नाकेबंदी किये । इसी दौरान एक *पिकअप वाहन क्र CG10 AH-4413* को रोककर चालक से पूछताछ कर वाहन को चेक किया गया । वाहन में सायकल के पार्ट्स, टीना चादर वगैरह भरा हुआ था । चालक द्वारा उक्त माल को पूंजीपथरा फैक्ट्री ले जाना बताया । उक्त कबाड़ का चालक के पास कोई कागजात नही होना पाए जाने से चोरी की संपत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर कबाड़ सामान वजन करीब *1,080 कि.ग्रा (01टन ) कीमती ₹23,700/-* को जप्त कर । आरोपी वाहन चालक आफरीदी शेख पिता खुर्शीद शेख उम्र 22 वर्ष निवासी धरमजयगढ़ के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 ता.हि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button