*✍️रायगढ़ मे युवा कांग्रेस ने रैली निकाल कर मोदी सरकार का किया पुतला दहन ,केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग..* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ मे युवा कांग्रेस ने रैली निकाल कर मोदी सरकार का किया पुतला दहन ,केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग..*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ -: केंद्र की मोदी सरकार के बेतहाशा पेट्रोल व डीज़ल के मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में प्रदश॔न आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा युवा कांग्रेस रायगढ़ के द्वारा अध्यक्ष रानू यादव के नेतृत्व में आज शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से एक रैली निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया साथ ही केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 4 बजे क्षेत्र के सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यलय में इकट्ठा हुये व पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद सफलता पूर्वक पुतला दहन किया
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष रानू यादव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवध डनसेना जिला कांग्रेस सचिव रजत गोयल पार्षद प्रतिनिधि विमल यादव जिला महासचिव कौशिक भौमिक विधानसभा महासचिव अजहर हुसैन सुजॉय राय जिला सचिव महेंद्र यादव राहुल सिंह, रायगढ़ जिला सोशल मीडिया युवा कांग्रेस शिवम् भट्ट, दुलाल शर्मा पारस यादव राजेश चौहान अजित सिंह राज अनुज बानी देव साहू अमर कांत साहू अनिल साहू हर्ष भट्ट गोपाल ठाकुर प्रांशु कोरी सुग्रीव चौहान अभय भट्ट दिन निराला हितेश गोयल यश यादव लोकेश चौहान गोलू अग्रवाल संजय साहू अमित गोरख राकेश यादव विकास चंद्र सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button