रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: किराये मकान पर रह रहे किरायेदारों की जांच के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

मकान मालिक और किरायेदार को सत्यापन कराने दी गई हिदायत

Raigarh News *13 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फेरीवाले व मुसाफिरों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर के अम्बेडकर आवास, थाना कोतरारोड़ के किरोड़ीमलनगर, चिराईपानी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जिसमें पुलिसकर्मियों ने किरायेदारों, घरेलू नौकरों, बाहरी व्यक्तियों को की जांच की ।

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मकान मालिक और किरायेदारों को जिले में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का भौतिक सत्यापन होना अनिवार्य बताते हुए मकान मालिकों को किरायेदार रखने पर उनका भौतिक सत्यापन करवाने कहा गया तथा ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी गई । किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button