Cg News: छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Cg News रायपुर 11 मई 2024। छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेगी, लिहाजा प्रदेश का तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे आएगा। हालांकि 14 मई के बाद मौसम फिर से साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में फिर परिवर्तन देखने मिलेगा। दो से तीन दिनों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बस्तर संभाग के कई जिलों में बदली की स्थिति देखने मिल सकती है।

उत्तर पश्चिम में द्रोणिका स्थित होने के चलते मौसम में परिवर्तन आएगा। मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का का कहना है कि आज भी राजधानी रायपुर समय प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। वही इन तेज हवाओं के चलते लोगों को आज भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी के बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान अगले तीन दिनों तक 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। अगले हफ्ते बुधवार से गर्मी बढ़ने लगेगी। साथ ही वीकेंड तक लू चलने की संभावना भी है।

Cg News पूर्वानुमान के अनुसार सामान्य तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार रात के समय आंधी आएगी। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। आंधी के बाद हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। 12 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। रात के समय आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को हल्की बारिश की संभावना है। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। 14 मई से मौसम साफ हो जाएगा। गर्मी बढ़ने लगेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 और 16 मई को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद लू चलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button