Kedarnath Dhaam 2024: आज अक्षय तृतीया के दिन खोले गए केदारनाथ धाम के पट,भव्य तैयारी के बीच श्रद्धालुओं ने लगाया जयकारा – RGH NEWS
धर्म

Kedarnath Dhaam 2024: आज अक्षय तृतीया के दिन खोले गए केदारनाथ धाम के पट,भव्य तैयारी के बीच श्रद्धालुओं ने लगाया जयकारा

Kedarnath Dhaam 2024  रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। बता दें कि 10 मई यानी आज सुबह 7 बजे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।अगर आप भी केदारनाथ की यात्रा करना चाहते है तो इसके लिए पंजीकरण 15 मार्च 2024 से ही शुरू हो चुका है। आप उत्तराखंड सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट या केदारनाथ धाम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

https://twitter.com/ShriKedarnath/status/1788748569911992354?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788748569911992354%7Ctwgr%5E87071db13f6ddee627209f39c4c993fc175d914b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fd-276807978730957145.ampproject.net%2F2404230718000%2Fframe.html

Kedarnath Dhaam 2024 केदारनाथ के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट उसी दिन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। मंदिर समिति के अनुसार चारधाम के नाम से प्रसिद्ध धामों में शामिल एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे। इस दौरान मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया।

Related Articles

Back to top button