रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ की बेटी करुणा कैवर्त और बबिता पटेल दसवीं की मेरिट लिस्ट में.. विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Raigarh News रायगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली की कक्षा दसवीं की छात्रा कु. करुणा कैवर्त और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तेलीपाली पुसौर की छात्रा कु. बबिता पटेल ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कु. करुणा कैवर्त और बबिता पटेल के मेरिट सूची में आने से जिले में खुशी की लहर व्याप्त है। दोनों छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल टॉपर करुणा कैवर्त को बधाई देने के लिए विद्यायल पहुंचे।

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News जहां उन्होंने जिले को गौरवान्वित करने वाली करुणा को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है  वहीं उन्होंने बबिता पटेल को भी इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही श्री पटेल ने प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे भी कामयाबी के शिखर पर पहुंचें। अपनी सफलता से उत्साहित करुणा कैवर्त और बबिता पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं समेत पूरे विद्यालय परिवार को दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button