*✍️Amazon से मंगाई आधा किलो चांदी लेकिन डिलिवरी जो हुआ ओ आपके भरोसे की नींव हिलाकर रख देगा..*

RGHNEWS नई दिल्ली: जरूरत की चीजें ऑनलाइन मंगाने का चलन आजकल काफी जोर पकड़ चुका है. लेकिन इस सुविधा के लिए कभी कभी आपको बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है. आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इसका शिकार आप भी हो सकते हैं.
ऑनलाइन ऑर्डर की चांदी, आया गेहूं!
ऑनलाइन फ्रॉड का ये मामला आपके भरोसे की नींव हिलाकर रख देगा. ये मामला है उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने विश्वनाथ शर्मा का, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों मे शुमार Amazon से आधा किलो चांदी का ऑर्डर बुक किया था, Amazon पर सस्ती चांदी देखकर आधा किलो चांदी का ऑर्डर दे दिया. इसके लिए उन्होंने 30 हजार रुपये का पेमेंट भी कर दिया, जबकि उस समय बाजार में चांदी की कीमत 65 हजार रुपये किलो के करीब थी. मतलब उन्हें लगभग 2,500 रुपये का मुनाफा होता दिख रहा था. जब Amazon से उनकी डिलीवर आई तो उन्होंने एक समझदारी का काम ये किया कि उस पैकेट को डिलिवरी बॉय के सामने ही खोला, क्योंकि पैकेट छूते ही उन्हें कुछ संदेह हुआ उन्होंने डिलीवरी बॉय को रोका और उसके सामने की पैकेट खोलने लगे, तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें चांदी की जगह गेहूं भरा हुआ था. तुरंत ही उन्होंने पैकेट की तस्वीरें लीं. उन्होंने तुरंत ही इसकी शिकायत Amazon से की. लेकिन विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि शिकायत से पहले ही Amazon उनके पास रीफंड आ गया, जिससे ये सवाल पैदा होता है कि Amazon को इस फ्रॉड की जानकारी पहले से कैसे हो गई. ग्राहक विश्वनाथ शर्मा ने एक लिखित शिकायत डिलीवरी बॉय की है, साथ ही अमेजन को फोन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है.
ग्राहक के खाते में 14 जनवरी को ही रिफंड के 22,660 रुपये क्रेडिट हो चुके हैं, जबकि इसके शिकायत बाद में की गई. दूसरी बात यह है कि Amazon की तरफ से 22,660 रुपये ही लौटाया गया, जबकि भुगतान 30 हजार रुपये का किया गया था. तो बाकी के 7340 रुपये क्यों काटे गए. अब इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि Amazon के साथ लिस्ट होकर चांदी बेच रहा ये सेलर कोई फ्रॉड तो नहीं कर रहा.