मनोरंजन

*✍️तंत्र-मंत्र के जरिए लड़कियों को अपने वश में करने में असफल रहे चार सिरफिरे आशिकों ने तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी…*

RGHNEWS  ये वारदात उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई है.हरिद्वार SSP सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि जिले के गंगनहर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तीन दिन पहले हुई घटना को अंजाम देने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान राहुल, विशाल, गौरव और आकाश के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 70 वर्षीय तांत्रिक इरफान को पहले से जानते थे और लड़कियों को अपने वश में करने के लिए उन्होंने तांत्रिक को पैसे दिए थे. लेकिन तांत्रिक लड़कियों को वश में नहीं कर पाया और उसका उल्टा असर उनके परिवार पर हो गया. इसके कारण उनके परिवार में आर्थिक व शारीरिक नुकसान होने लगा जिससे वे परेशान रहने लगे. इसी के चलते दिसंबर में आरोपी राहुल के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई. जिसके बाद उन्होंने छुटकारा पाने के लिए तांत्रिक की हत्या कर

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button