*✍️अक्सर बनती है पेट में गैस, तो बदल दे अपनी ये तीन आदते, गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय….*

RGHNEWS गैस पेट की सबसे आम समस्याओं में से एक है. अगर आप पेट की गैस को नजरअंदाज करते हैं तो यह लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है हालांकि आपके पास पेट की गैस के लिए घरेलू उपाय कई हैं जो एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत दिला सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है आपके घर में ही गैस से छुटकारा पाने के उपाय मौजूद हैं, लेकिन इन सब से पहले आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा जो गैस की समस्या का कारण बनती हैं.
गैस से छुटकारा पाने लिए इन आदतों को आज ही छोड़ें |
1. सुबह नाश्ता न करने की आदत को बदल लें
गैस का एक मुख्य कारण खाली पेट को होना भी है. कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से खाली पेट गैस बनती है. इसलिए सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए भी सबसे ज्यादा जरूरी है.
2. ज्यादा खाना भी बना सकता है गैस
अगर आप अक्सर गैस का अनुभव करते हैं तो इसका एक कारण आज ज्यादा मात्रा में खाना भी हो सकता है. कभी भी ज्यादा खाने से बचें. कई लोगों को जरूरत से ज्यादा खाना खाने की आदत होती है. ऐसा करने से खाना पचने में समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है.
3. तले-भुने से परहेज करें
अगर आप ज्यादा मात्रा में या रोजाना तला भुना खा रहे हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है. पेट की गैस से बचने के लिए आपको तले भुने को खाने से परहेज करना चाहिए.
4. एक ही जगह पर बैठे रहने की आदत छोड़ें
काफी देर तक बैठे रहने की वजह से पेट में गैस बनती है. सिटिंग जॉब वालों को इसका ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या जन्म ले लेती है.
कुछ घरेलू उपाय
प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिलाकर सेवन करने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो सकता है.
सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है.
नींबू का रस और अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होगी.
खाने के साथ टमाटर, मूली, खीरे पर काला नमक डालकर खाएं, इसके साथ ही अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर मुंह में डालकर चूसते रहें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. RGH NEWS इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है