मनोरंजन
*✍️Whatsapp, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा,पढे पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला फ्री मैसेजिंग एप Whatsapp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर बहुत बुरा फंस गया है. लोग अभी से ही वॉट्सऐप को बाय-बाय बोलकर विकल्प की तलाश में जुट गए हैं. इसी बीच एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि आने वाले समय में केवल 18 फीसदी भारतीय ही वॉट्सऐप का इस्तेमाल करेंगे, जबकि 36 फीसदी भारतीय यूजर्स वॉट्सऐप का इस्तेमाल कम कर देंगे.
फेसबुक के अधिकार वाली कंपनी वॉट्सऐप ने अभी हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कुछ नई पॉलिसी लेकर आई थी. इतना ही नहीं, वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स पर नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए दबाव भी बनाया था. वॉट्सऐप ने एक निश्चित तारीख देते हुए यूजर्स से कहा था कि यदि वे नई पॉलिसी को नहीं स्वीकारते तो उनका वॉट्सऐप बंद हो जाएगा.
Follow Us